फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand to declare Rura railway station as the district headquarters station.

Kanpur News: रूरा को जनपद मुख्यालय रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग

Sat, 26 Sep 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare Rura railway station as the district headquarters station.
कानपुर देहात। रूरा रेलवे स्टेशन को जनपद मुख्यालय का रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग तेज हो गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इसके लिए जनसमर्थन जुटा रहा है। आंदोलन पर 27 सितंबर को बैठक में फैसला होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि रूरा रेलवे स्टेशन को कानपुर देहात जनपद का मुख्यालय रेलवे स्टेशन घोषित करने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है। वहीं स्टेशन पर सीमित ट्रेनों के ठहराव हैं। इसको लेकर एक आमसभा की बैठक 27 सितंबर को नगर के पाथामाई मंदिर परिसर में बुलाई गई है। इसमें नगर के लोग शिरकत करेंगे। उनकी ओर से दिए गए सुझावों व सहमति बनने के आधार पर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि रूरा से जिला मुख्यालय केवल 15 किमी दूर है। दिल्ली हावड़ा/लखनऊ आदि रूट पर स्थित होने के बाद भी रूरा रेलवे स्टेशन को जिला मुख्यालय का दर्जा नहीं मिला है। इसकी वजह से सीमित ट्रेनों का ही ठहराव है। इसको लेकर आंदोलन शुरू करने से पहले अब एक राय होकर एक आवाज बनने के लिए समर्थन जुटाने की कवायद हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed