फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand to bring Appellate Tribunal in the city

Kanpur News: शहर में अपीलेट ट्रिब्यूनल लाने की मांग

Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to bring Appellate Tribunal in the city
कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को कानपुर क्लब में गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कर अधिवक्ताओं ने शहर में अपीलेट ट्रिब्यूनल लाने की की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि हर बिंदु का गहनता से अध्ययन करने के बाद ही अपील दाखिल करनी चाहिए।
विज्ञापन


कर अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि और आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल, लखनऊ के न्यायिक सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव और एडिशनल सीआईटी विभागीय प्रतिनिधि संजीव कृष्णा को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आयकर अपील दाखिल करने समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। अपील के लिए बनाए गए आधार छोटे रखने चाहिए
विज्ञापन


जिरह करते समय तथ्यों को दोहराना नहीं चाहिए। पुराने केस का रेफरेंस लेना बेहतर होता है। मुख्य वक्ता संजीव कृष्ण शर्मा ने कहा कि सर्वे का मुख्य उद्देश्य मौके पर जाकर वैधानिक साक्ष्य को एकत्रित करना होता है। सर्वे का काम व्यापारिक स्थान पर ही किया जाता है। आयकर अधिकारी ही सर्वे का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के दौरान खाताबही को जब्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए विशेष अनुमति लेनी होती है। इस मौके पर नरपत जैन, नवीन भार्गव, शैलेश शर्मा, दिनेश चंद्र शुक्ला, अजय कुमार अग्रवाल, राजीव मेहरोत्रा, बीएल द्विवेदी, एसएम जौहरी,सुनील त्रिवेदी, संतोष कुमार गुप्ता, सुधींद्र जैन, शरद शेखर श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed