आखिर नहीं आई बरात: एक दिन पहले बढ़ी मांग, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, सदमे में रहे माता-पिता, 10 पर रिपोर्ट
Auraiya News: बेटी के हाथ पीले करने का सपना टूटता देख माता-पिता का बुरा हाल रहा। कई बार उन्होंने आत्महत्या करने की बात कह कदम उठाया। मगर इस बीच परिवार व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बरात लेकर नहीं आया। लोगों कई तरह से वर पक्ष से संपर्क कर मनाने की कोशिश की, लेकिन वह बरात लाने के लिए तैयार नहीं हुए। पिता ने वर समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने बेटी की शादी इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के मैडी निगोहे निवासी अभिनय उर्फ मोनू पुत्र रामनरेश के साथ तय की थी। 21 मई को बरात आनी थी। दान-दहेज सब कुछ तय हो चुका था।
इसी बीच एक दिन पहले वर पक्ष की ओर से बुलेट बाइक व दो लाख रुपये समेत कई चीजों की मांग कर दी गई। जिन्हें पूरा करने से उसने मना कर दिया। इससे पहले सारी तैयारी पूरी कर ली गईं। देर रात तक बरात आने का इंतजार किया जाता रहा। वर पक्ष से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
वर समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्र ने बताया कि वधू के पिता की तहरीर पर वर अभिनय, उसके पिता रामनरेश, पूनम, गुड्डू, विपिन, टिंकू, सुनील, रामाशीष, अजय एवं सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वर पक्ष को बुलाया गया है। फिलहाल कोई आया नहीं है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
सदमे में रहे लड़की के माता-पिता
बेटी के हाथ पीले करने का सपना टूटता देख माता-पिता का बुरा हाल रहा। कई बार उन्होंने आत्महत्या करने की बात कह कदम उठाया। मगर इस बीच परिवार व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे। वर के पक्ष के खिलाफ सभी में गुस्सा था। वहीं गांव के लोग भी बरात न आने को लेकर नाराज दिखे।