फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand for transfer of District Judge in Kanpur, lawyers strike begins, heavy police force deployed

Judge-Lawyer Dispute: जिला जज के स्थानांतरण की मांग, अधिवक्ताओं का धरना शुरू, भारी फोर्स तैनात

Fri, 17 Mar 2023 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 12:00 PM IST
सार

जिला जज के खिलाफ वकीलों ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों ने शुक्रवार सुबह से ही जिला जज की अदालत में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन
Demand for transfer of District Judge in Kanpur, lawyers strike begins, heavy police force deployed
धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आम सभा के फैसले के अनुसार जिला जज संदीप जैन के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी और उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला जज की अदालत के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर जिला जज की अदालत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। बता दें कि गुरुवार को बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को भी जिला जज की अदालत के बहिष्कार की बात कही है। वकीलों से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला जज की अदालत के बाहर मौजूद रहकर आंदोलन में भागीदारी करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

आज दोपहर बाद फिर होगी आमसभा
नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आमसभा में लिए गए फैसले के बावजूद लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह में जिला जज को आमंत्रित किया गया। आक्रोशित वकीलों के विरोध के चलते समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया। शुक्रवार को होने वाली आमसभा में लॉयर्स एसोसिएशन के इस फैसले पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने वाले वकील से 24 घंटे में मांगा जवाब
अधिवक्ता अभय शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा ने जिला जज की अदालत में कुछ कागजात दाखिल किए थे। विरोध पर अभय शर्मा ने दाखिल कागजातों को नॉटप्रेस कर दिया। अभय का माफीनामा स्वीकार कर लिया गया। वहीं संतोष मिश्रा को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने और जुर्माना जमा करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

फैसले का विरोध करने पर तीन वकीलों को नोटिस
अधिवक्ता देवेंद्र द्विवेदी, संजय सिंह जाटव व प्रेम सागर मिश्रा ने आमसभा के फैसले का विरोध किया था। पदाधिकारियों से अभद्रता भी की थी। इस पर तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है।

बता दें कि जिला जज के खिलाफ वकीलों ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों ने गुरुवार सुबह भी जिला जज की अदालत में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अदालत के बाहर धरने पर बैठ गए थे। किसी भी अधिवक्ता को अदालत में काम नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed