{"_id":"67d1e0de0585f8d3b10aa041","slug":"demand-for-3d-and-4d-chips-potato-papad-at-rs-200-per-kg-etawa-news-c-216-1-etw1005-122666-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: थ्रीडी और फोरडी चिप्स की मांग, 200 रुपये किलो आलू पापड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: थ्रीडी और फोरडी चिप्स की मांग, 200 रुपये किलो आलू पापड़
Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
इटावा। होली के लिए बाजार सज गया। बाजार में हर तरह के पापड़, चिप्स और कचरी उपलब्ध हैं। इस समय थ्रीडी व फोरडी चिप्स की ज्यादा मांग है। इसके अलावा इंडियन, पंजाबी मसाला व इंडोनेशिया चिप्स खूब बिक रहे हैं। सबसे आलू का पापड़ 200 रुपये किलो बिक रहा है।
रेलवे रोड, नौरंगाबाद चौराहे, साबितगंज, पक्का तालाब, पक्का बाग आदि जगहों पर पापड़, चिप्स व कचरी आदि की दुकानें हैं। साबितगंज में कई जगह आलू-चिप्स की दुकानें हैं। आलू-चिप्स व्यापारी दीपक गुप्ता ने बताया कि 20 साल से हर होली पर दुकान लगाते हैं। आलू का पापड़ 200 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा आलू चिप्स 160 रुपये किलोे है। पंजाबी तड़का, पंजाबी मसाला चिप्स 180 रुपये किलो है। थ्रीडी व फोरडी चिप्स की अधिक मांग है। यह 300 रुपये तक किलो बिक रहे हैं। होली पर लोग इसको अधिक पसंद कर रहे हैं।