फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delivery was done in the absence of a gynecologist, umbilical cord was not tied, death of mother and child

लापरवाही: स्त्री रोग विशेषज्ञ की गैरमौजूदगी कराया प्रसव, ढंग से नहीं बांधी नाड़...जच्चा-बच्चा की मौत

Tue, 19 Sep 2023 05:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 05:18 AM IST
सार

Kanpur News: सीढ़ी गांव के शैलेंद्र ने बताया कि घरवाले उनकी पत्नी अनीता को लेकर रात आठ बजे बिधनू सीएचसी पहुंचे। वहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थीं। नर्स थी और इमरजेंसी मेडिकल अफसर थे।

विज्ञापन
Delivery was done in the absence of a gynecologist, umbilical cord was not tied, death of mother and child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में स्वास्थ्य महकमा दावे चाहे जितने करे लेकिन रात-बिरात सीएचसी पर प्रसव कराने में जोखिम है। ताजा उदाहरण बिधनू का है। सीएचसी पर स्त्रीरोग विशेषज्ञ तैनात है लेकिन रात में नहीं रहती है। इमरजेंसी केस आने पर पुरुष डॉक्टर नर्स की मदद से प्रसव करवाता है।

विज्ञापन

रविवार की रात सीढ़ी गांव के शैलेंद्र की पत्नी अनीता (27) के साथ भी हुआ। प्रसव पीड़ा होने पर वह सीएचसी पहुंची। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद पुरुष डॉक्टर ने केस देखा और स्टाफ बच्चे की नाड़ काट कर उसे ठीक से बांध नहीं पाया। खून बहता रहा।
विज्ञापन

हालत बिगड़ी तो जच्चा-बच्चा को हैलट रेफर कर दिया। दोनों की मौत हो गई। सीढ़ी गांव के शैलेंद्र ने बताया कि घरवाले उनकी पत्नी अनीता को लेकर रात आठ बजे बिधनू सीएचसी पहुंचे। वहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं थीं। नर्स थी और इमरजेंसी मेडिकल अफसर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार खून बहने से बिगड़ी थी हालत
डिलीवरी हो गई। लेकिन, ढंग से नाड़ नहीं बांधी गई। बेटी हुई थी, उसे भी ढंग से नहीं देखा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद लगातार खून बहते रहने से अनीता की हालत बिगड़ने लगी। रेफर किए जाने पर जब हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल पहुंचे तो, वहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने तुरंत खून लाने के लिए कहा।

प्रसव के बाद नाड़ में क्लिप नहीं लगाई गई
वह खून एक्सचेंज में खून के लिए चले गए। खून लेकर लौटे, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मौत हो चुकी है। अनीता की सास राममूर्ति ने बताया कि प्रसव के बाद नाड़ में क्लिप नहीं लगाई गई और रेफर कर दिया गया। जच्चा को हैलट ले जाते समय रास्ते भर रक्तस्राव होता रहा।

स्त्री रोग विशेषज्ञ कहां रात भर रहती है
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि डॉ. नीलेश इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। स्त्री रोग विशेषज्ञ कहां रात भर रहती है? ऑन कॉल रहती हैं। दूसरी महिला डॉक्टर एमबीबीएस है। गर्भवती के आने पर इमरजेंसी डॉक्टर ही देखते हैं। सीएचसी पर एनआईसीयू है नहीं, प्रिमेच्योर बच्चा था। हैलट रेफर कर दिया था। जच्चा को भी हैलट रेफर किया गया था।

क्यों लापरवाही हुई, जानकारी लेंगे
डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ कानपुर नगर ने बताया कि बिधनू में दो महिला डॉक्टर हैं। एक सर्जन हैं और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। प्रसूता के मामले में क्यों लापरवाही हुई। इसकी जानकारी लेंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed