फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   delivery on the way, newborn death in chitrakoot

चित्रकूट: नहीं मिली एंबुलेंस, रास्ते में प्रसव, नवजात की मौत, प्रसूता की हालत बिगड़ी

Tue, 11 Aug 2020 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
delivery on the way, newborn death in chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

चित्रकूट रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में गर्भवती को समय से एंबुलेंस न मिलने पर परिजन सड़क तक पैदल ले जाने लगे। रास्ते में प्रसव हो गया। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन


भौंरी गांव निवासी बुद्धविलास ने बताया कि भाभी सरोज कुमारी (25) पत्नी चुनकू प्रसाद को सोमवार शाम प्रसव दर्द शुरू हुआ। परिजन भाभी को लेकर गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां ताला लगा था। इसके बाद 102 व 108 एंबुलेंस को फोन लगाया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक कभी घंटी नहीं गई तो कभी एक घंटी के बाद फोन काट दिया जाता था। इस बीच दर्द बढ़ रहा था। अस्पताल से सड़क की ओर ले जाने के दौरान प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। कुछ ही देर में जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात की मौत हो गई। परेशान परिजन आसपास के लोगों की मदद से प्रसूता को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।  यहां भर्ती कराया गया। इस संबंध में 102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।


अगर कॉल कंट्रोल रूम में आई होगी तो जांच कराई जाएगी।  कभी-कभी नेटवर्क खराब होने से कॉल नहीं हो पाती है। ऐसे में कॉलर को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कॉल कर देनी चाहिए। यहां से उन तक सूचना पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed