फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi won the maximum 11 medals in the North Zone Indoor Tournament.

Kanpur News: उत्तरी अंचल इंडोर टूर्नामेंट में दिल्ली ने जीते सर्वाधिक 11 पदक

Sun, 26 Oct 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi won the maximum 11 medals in the North Zone Indoor Tournament.
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित उत्तरी अंचल इंडोर टूर्नामेंट 2025 में शनिवार को दिल्ली ने सर्वाधिक 11 पदक जीते। कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में हुई प्रतियोगिता में उप्र ने कैरम में अपना दबदबा कायम किया। उत्तराखंड की आरती ने टेबल टेनिस और बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण जीते। इस पर उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन


टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग में दिल्ली के अमित वर्मा, महिला वर्ग में उत्तराखंड की आरती, पुरुष युगल वर्ग में दिल्ली के रविंद्र कुमार सचदेव व सन्नी, मिश्रित युगल वर्ग में यहीं के अमित वर्मा और एकता विजेता रहीं। शतरंज पुरुष वर्ग में पंजाब के मनोज कुमार, महिला वर्ग में दिल्ली की नीरू विजयी रहीं। कैरम पुरुष एकल में दिल्ली के ऋतुराज, महिला एकल में उप्र की ज्योति यादव, पुरुष युगल में प्रदेश के सरबजीत सिंह व संतोष नारायण निगम, महिला युगल में दिल्ली की पूनम यादव व सोनल और मिश्रित युगल में उप्र के सरबजीत सिंह व ज्योति यादव विजेता रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष एकल में पंजाब के अनुराग कटारा, महिला एकल में उत्तराखंड की आरती विजयी रहीं। पुरुष युगल में उत्तराखंड के अमित रावत व गजेंद्र, महिला युगल में आरती और क्रांति देवी तथा मिश्रित युगल में गजेंद्र रावत व आरती विजेता रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता व हॉकी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद्र और सीबीटी सदस्य आशीष मोहन विज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उत्तर प्रदेश उदय बक्शी, क्षेत्रीय आयुक्त कानपुर शाहिद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रणजी ट्रॉफी : फिरकी के फेर में ओडिशा की टीम 243 पर ढेर

रणजी ट्रॉफी : फिरकी के फेर में ओडिशा की टीम 243 पर ढेर
यूपी से शिवम शर्मा ने तीन, विप्रज, प्रशांतवीर व शिवम मावी ने झटके दो-दो विकेट

ओडिशा की ओर से संदीप, गोविंद पोद्दार व संबित ने खेली अर्धशतकीय पारियां
संवाद न्यूज एजेंसी

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले दिन ही ओडिशा की पूरी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ओडिशा के लिए उल्टा साबित हुआ। मेजबान टीम के स्पिनर की तिकड़ी के आगे विपक्षी टीम पहली पारी में 243 रन पर ढेर हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उप्र ने भी बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी छह और माधव कौशिक नौ रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह शुरू हुए मैच में यूपी के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने ओडिशा के सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक और विकेटकीपर आशीर्वाद को चार-चार रन पर आर्यन के हाथों कैच कराया। इसके बाद ओडिशा के कप्तान शुभ्रांशु सेनापति (3) को कुनाल त्यागी ने बोल्ड कर टीम को तीसरा बड़ा झटका दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाज संदीप ने 53 और गोविंदा पोद्दार ने 64 रन बनाकर चौथे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। इस बीच लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवम शर्मा ने संदीप, राजेश धूपर (0) और गोविंदा को आउट कर मेहमान टीम को बड़े झटके दिए। स्पिनर विप्रज निगम ने सुनील को दो रन और बादल को शून्य रन पर एलबीडब्ल्यू किया। रिंकू सिंह के स्थान पर टीम में शामिल किए गए स्पिनर प्रशांतवीर ने राजेश मोहंती को 48 रन और सुमित शर्मा को एक रन पर पवेलियन भेजा। ओडिशा की ओर से संबित 59 रन बनाकर नाबाद रहे। अब रविवार को यूपी टीम का लक्ष्य शेष रन बनाने के बाद ओडिशा टीम को बड़ी लीड देना रहेगा।


बैडमिंटन के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्य स्तरीय समन्यव सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता चार से छह नवंबर तक इटावा स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। इसमें मंडल के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में आयुष कुमार, श्रेष्ठ शुक्ला, अमृतांश तिवारी, ध्रुव, समीर सिंघानी, नमन यादव और महिला वर्ग में कृतिका यादव, लक्ष्मी शुक्ला, समृद्धि सोनकर, देविशा यादव, ईशीका सिंह, शिवांशी गुप्ता का चयन हुआ है। टीम मैनेजर रमेश कुमार यादव को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टीम प्रतियोगिता के लिए दो नवंबर को इटावा के लिए रवाना होगी। (संवाद)


फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए नवजोत का चयन

कानपुर। अमृतसर में 26 अक्तूबर से होने वाली सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की टीम घोषित की गई। इसमें कानपुर के नवजोत सिंह नारंग को भी स्थान मिला है। वह बीते 10 अक्तूबर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित 15 दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल थे। शिविर के बाद उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने टीम की घोषणा की। नवजोत सिंह सिंहानिया स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। उनके चयन पर जिला फुटबॉल संघ और सिंहानिया स्कूल के खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय बल्कि शहर के लिए भी गौरव का विषय है। सभी ने नवजोत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके पिता बलविंदर सिंह और चाचा अमित नारंग भी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी व कोच हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed