फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi Blast: Dr. Shaheen suddenly disappeared after leaving her job at GSVM

Delhi Blast: जीएसवीएम की नौकरी छोड़ अचानक गायब हुई डॉ. शाहीन, आठ साल बाद शासन ने कर दिया था बर्खास्त

Wed, 12 Nov 2025 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 06:33 AM IST
सार

इसके बाद 2013 में बिना सूचना दिए नौकरी से गायब हो गई। उसे नोटिस भेजे जाते रहे, लेकिन जवाब नहीं दिया। बाद में वर्ष 2021 में शासन ने शाहीन को बर्खास्त कर दिया।
 

विज्ञापन
Delhi Blast: Dr. Shaheen suddenly disappeared after leaving her job at GSVM
demo - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फरीदाबाद से पकड़ी गई डॉ. शाहीन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में सात साल तक प्रवक्ता के पद पर रही। इसके बाद 2013 में बिना सूचना दिए नौकरी से गायब हो गई। उसे नोटिस भेजे जाते रहे, लेकिन जवाब नहीं दिया। बाद में वर्ष 2021 में शासन ने शाहीन को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. शाहीन सईद ने प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज से जनवरी 2003 में एमबीबीएस और दिसंबर 2005 में एमडी किया। इसके बाद लोक सेवा चयन आयोग से उनका चयन हुआ।
विज्ञापन


अगस्त वर्ष 2006 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में प्रवक्ता के पद पर ज्वाॅइन किया। 2009-10 में उसका कन्नौज मेडिकल कॉलेज तबादला हुआ लेकिन छह महीने के बाद वापस जीएसवीएम आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में वह बिना किसी सूचना के नौकरी छोड़कर चली गई। कॉलेज की ओर से बार-बार भेजे गए नोटिसों का उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई और शासन ने वर्ष 2021 में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद शाहीन ने प्रार्थनापत्र देकर कॉलेज से अनुभव प्रमाणपत्र मांगा। प्रार्थना पत्र में उसने अपना पता लखनऊ का दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed