फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi based company grabbed 1.83 crore money from Kanpur based company

दिल्ली की कंपनी ने कानपुर की रिमझिम इस्पात से फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.83 करोड़ रुपये हड़पे

Mon, 05 Aug 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi based company grabbed 1.83 crore money from Kanpur based company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दिल्ली की एक स्टील कंपनी ने रिमझिम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से माल मंगवाने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1.83 करोड़ रुपये हड़प लिए। दस्तावेजों के आधार पर आरोपी कंपनी मालिक व अन्य ने दावा किया कि कोई भी बकाएदारी नहीं है। मामले में रिमझिम इस्पात के प्रबंधक ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी के आदेश पर फजलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फजलगंज इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा के मुताबिक रिमझिम इस्पात लिमिटेड ने पिछले साल हैदरपुर, दिल्ली की जेएमकेएस एलायस कंपनी को 1.83 करोड़ रुपये का माल उधार दिया था।
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंधक राहुल सूद के मुताबिक जेएमकेएस कंपनी के अधिकारियों ने तय समय में पैसे देने का वादा किया था। वहीं भुगतान में देरी होने पर 24 फीसदी ब्याज सहित रकम चुकाने की शर्त थी। मगर कंपनी ने कोई भुगतान नहीं किया। जनवरी में राहुल सूद की तरफ से कंपनी को नोटिस भेज रकम चुकाने को कहा गया। आरोप है कि नोटिस के जवाब में कंपनी ने कुछ फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत किए और दावा किया कि कोई भी पैसा बकाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहुल सूद की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के अभिषेक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आरके अग्रवाल व सरोज अग्रवाल पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत आदि में धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपी सी-6 अहिंसा इनक्लेव रोहिणी, सेक्टर-9 दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed