फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Defense Corridor will be connected to GT Road in Kanpur, four lane road will be built for Rs 203 crore

Kanpur: जीटी रोड से जुड़ेगा डिफेंस कॉरिडोर, 203 करोड़ में बनेगी चार लेन की सड़क, शासन से मिली सैद्धांतिक सहमति

Sun, 10 Dec 2023 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

Kanpur News: पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर मार्ग के प्रस्ताव को इसी महीने स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जमीन अर्जन छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। लगभग इतना ही समय निर्माण में लगेगा।

विज्ञापन
Defense Corridor will be connected to GT Road in Kanpur, four lane road will be built for Rs 203 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के साढ़ में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर को जीटी रोड से जोड़ने के लिए चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क नर्वल से शुरू होकर साढ़ तक बनेगी। वहीं, चकेरी औद्योगिक क्षेत्र को भी जीटी रोड से जोड़ने के लिए चार लेन की सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन

दोनों सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी ने 328 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई है। इसी माह शासनादेश जारी होने और नए साल की शुरुआत में जमीन अर्जन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। सब कुछ तय समय में हुआ तो डेढ़ साल में दोनों मार्ग बन जाएंगे।

विज्ञापन

देश-विदेश के कई निवेशक प्लांट लगाने की इच्छा जता चुके हैं
साढ़ के पास डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसमें अदाणी की कंपनी सहित देश-विदेश के कई निवेशक प्लांट लगाने की इच्छा जता चुके हैं। इस कॉरिडोर तक भारी वाहन आसानी से आ सकें, इसलिए पीडब्ल्यूडी ने प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के नर्वल मोड़ से साढ़ तक चार लेन की सड़क, फुटपाथ और डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

103 करोड़ रुपये से काश्तकारों से जमीन खरीदी जाएगी
इसकी अनुमानित लागत 203 करोड़ रुपये है। 103 करोड़ रुपये से काश्तकारों से जमीन खरीदी जाएगी, जबकि 100 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होंगे। इसी तरह पीडब्ल्यूडी ने चकेरी औद्योगिक क्षेत्र को भी रूमा के पास से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए चार लेन की सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

सड़क निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे
तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए काश्तकारों से 100 करोड़ से जमीन खरीदी जाएगी। सड़क निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर मार्ग के प्रस्ताव को इसी महीने स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जमीन अर्जन छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। लगभग इतना ही समय निर्माण में लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed