फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Defects found in the works of Dedicated Freight Corridor, report will be made

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कामों में मिली खामियां, बनाई जाएगी रिपोर्ट

Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Defects found in the works of Dedicated Freight Corridor, report will be made
कानपुर देहात। कार्यदायी संस्थाओं और विभागीय अधिकारियों की टीम ने शनिवार को डेडिकेटेड फ्रे ट कॉरिडोर (डीएफसी) का निरीक्षण किया। कानपुर देहात के भाऊपुर से सरसौल तक किए गए निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। अब इनकी विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इन खामियों के संबंध में दो दिन पहले सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से शिकायत की थी। बताया था कि फ्रे ट कॉरिडोर के निर्माण के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

जो अंडरपास बनाए गए हैं, वहां जलभराव रहता है। इसके बाद रेलवे विभाग, डीएफसीसीएल, लोक निर्माण विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने सांसद के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की रेलवे संबंधी समस्याओं से रूबरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में किया निरीक्षण
अलियापुर से रैपालपुर क्रॉसिंग होते हुए अहिरानी मार्ग, गुरगवां से रामपुर गजरा, आट से भगवंतपुर मोड़, आन्हाखेड़ा से गड़रियनपुर, चैनपुरवा से धरमंगदपुर, पिटरापुर से पकरी, किसान नगर से सचेंडी, चंद्रहंसपुर से जुगराजपुर, पंचमपुरवा से रामपुरखास, रेवरी से सिंहपुर कठार, दमगड़ा से भीमसेन को जाने वाली सड़कों व अंडरपास का निरीक्षण किया।

वहीं कैंधा से सेन पश्चिम पारा, ओरही से तौधकपुर, कठोगर से कुइहार, करौली से पाली रोड, जरकला से कोरिया, घुरवाखेड़ा से सनिगवां, रामा देवी से डोमनपुर, प्रेमपुर फीडर से बड़ागांव, हाथीगांव से बदुआपुर, फुफुवार, सुईथोक गांवों को जाने वाली सड़कों व अंडरपास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed