फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deepak's half-century helped Khandekar Cricket Academy win

Kanpur News: दीपक की अर्द्धशतकीय पारी से खांडेकर क्रिकेट एकेडमी जीती

Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Deepak's half-century helped Khandekar Cricket Academy win
कानपुर। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेटर्स एकेडमी को 10 रन से पराजित किया। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 23.2 ओवर में 123 रन बनाए। दीपक राजपूत ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। जैनेश सिंह ने छह, अजल ने दो और कुबेर तिवारी ने एक विकेट लिया। कानुपर क्रिकेटर्स एकेडमी की पूरी टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। शिवांश सिंह ने 38, अजल ने 28 रन की पारियां खेलीं। देव दुबे ने तीन, अखिल यादव ने दो, नवीन और हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। दीपक राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed