{"_id":"623728cd62f75428833dcd15","slug":"decrease-platelet-count-of-post-covid-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पोस्ट कोविड रोगियों का घटा प्लेटलेट्स काउंट, लिवर पर पड़ा संक्रमण का असर, डेंगू भी हो सकता खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पोस्ट कोविड रोगियों का घटा प्लेटलेट्स काउंट, लिवर पर पड़ा संक्रमण का असर, डेंगू भी हो सकता खतरनाक
Sun, 20 Mar 2022 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:27 PM IST
सार
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सीनियर फिजिशियन डॉ. एसके गौतम का कहना है कि कोरोना का जहरीलापन (टॉक्सिटी) शरीर के हर अंग में गया है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव फेफड़ों, लिवर, किडनी के अलावा मस्तिष्क पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट कोविड रोगियों को संक्रमण के बाद की जटिलताएं कमजोर कर रही हैं। मौसमी वायरल संक्रमण पर भी प्लेटलेट्स काउंट घट रहा है। कुछ रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट 35 हजार तक पहुंच गया। जांच में पता चला कि लिवर खराब होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना ‘टॉक्सिटी’ लिवर में जाने से यह दिक्कत हो रही है। कोरोना की तीन लहरों के गुजरने के बाद भी विशेषज्ञ यह नहीं बता रहे थे कि कोविड संक्रमण का प्रभाव शरीर को किस हद तक प्रभावित करेगा।
दो सौ पोस्ट कोविड रोगियों की सीबीसी, रीनल और लिवर प्रोफाइल जांच के बाद नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सीनियर फिजिशियन डॉ. एसके गौतम का कहना है कि कोरोना का जहरीलापन (टॉक्सिटी) शरीर के हर अंग में गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का प्रभाव फेफड़ों, लिवर, किडनी के अलावा मस्तिष्क पर भी पड़ा है। डॉ. गौतम कोविड डेथ ऑडिट टीम के प्रभारी भी हैं। मेडिसिन विभाग के सीनियर गैस्ट्रोइंटोलॉजिस्ट डॉ. विनय कुमार का कहना है कि लिवर में खराबी आने पर प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं।