फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decomposed body of woman found on highway, father said daughter was mentally ill, police engaged in investigat

Auraiya: हाईवे किनारे मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, पिता बोले- मानसिक बीमार थी बेटी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

Auraiya Crime: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में हाईवे किनारे महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त करने के बाद पिता ने हादसा होने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Decomposed body of woman found on highway, father said daughter was mentally ill, police engaged in investigat
शव के पास मिले मोबाइल की जांच करते सीओ भरत पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पास गुरुवार देर रात को बारिश के दौरान एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया पुलिस ने भी घटना को संदिग्ध माना है। शुक्रवार सुबह पिता ने मृतका की शिनाख्त की, जिसके बाद हादसे में बेटी की मौत होने की तहरीर पुलिस को दी।

विज्ञापन

अजीतमल कस्बे में गुरुवार देर रात तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहन सवारों ने एक महिला का शव सर्विस रोड पर पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिा ने शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत पाया। पुलिस काफी देर तक शिनाख्त के प्रयास करती रही।
विज्ञापन

मगर रात अधिक हो जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को सीएचसी अजीतमल में रखवा दिया। महिला ने पीली टॉप और नीला जींस पर पहन रखा था। वहीं, जेब में मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव की शिनाख्त करवाई। इसके बाद पिता को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- मानसिक रूप से बीमार थी बेटी
जानकारी पर पहुंचे अजीतमल कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी टीकाराम ने शव की शिनाख्त बेटी शिवानी (20) पत्नी दीपू निवासी टड़वा बिकू के रूप में की। बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप बीमार चल रही है। वह अपनी छह माह की बेटी के साथ उसके घर पर ही रह रही थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेटी अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थी और फिर वापस आ जाती थी। गुरुवार रात में भी बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। उसके साथ हाईवे पर हादसा हुआ है। सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed