फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Decision on Irfan, atmosphere of happiness and fear in Nazir Fatima's family, said we are thankful to court

इरफान पर फैसला: नजीर फातिमा के परिवार में खुशी और डर का माहौल, बोलीं- हम कोर्ट के शुक्रगुजार, पढ़ें और क्या कहा

Sat, 08 Jun 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

Kanpur News: नजीर ने बताया कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से फरियाद की, तो न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। इससे बेहद कम समय में दोषियों को सजा मिली। कहा कि अल्लाह की लाठी में आवाज नहीं होती।

विज्ञापन
Decision on Irfan, atmosphere of happiness and fear in Nazir Fatima's family, said we are thankful to court
नमाज पढ़तीं कनिज जायरा और नजीर फातिमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊपर वाले के रहम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करम से हमें सच्चाई की लड़ाई में जीत मिली है, कोर्ट के दिए फैसले की शुक्र गुजार हूं। यह बातें आगजनी के आरोपी विधायक इरफान, भाई रिजवान को कोर्ट के सजा सुनाने के बाद जाजमऊ के डिफेंस कालोनी की पीड़िता नजीर फातिमा ने साझा की।

विज्ञापन

नजीर ने कहा कि इस इंसाफ को पाने के लिए जुल्मों की इंतिहा सहनी पड़ी। परिवार को खत्म करने की धमकी से लेकर बच्चों संग भूखे, प्यासे सड़क पर गुजारा भी करना पड़ा। लेकिन हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटे। नजीर फातिमा ने बताया कि विधायक से लड़ने के लिए उनके पास न तो पैसा था और न ताकत।

विज्ञापन

लेकिन, संघर्ष के साथ सच्चाई की लड़ाई सबकुछ सहकर लड़ती रही। इसमें बेटों के साथ परिवार की बेटियों ने भरपूर साथ दिया। विधायक के परिवार ने इस प्लॉट से बेघर करने के लिए कोई हथकंडा नहीं छोड़ा गया। कहा कि उनकी लड़ाई में पुलिस प्रशासन और मीडिया ने भरपूर साथ दिया है। कहा कि कि कोर्ट ने सच के लिए लड़ रहे एक गरीब, कमजोर परिवार के हक में फैसला दिया है।

विज्ञापन

अल्लाह की लाठी में आवाज नहीं होती
नजीर ने बताया कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से फरियाद की, तो न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। इससे बेहद कम समय में दोषियों को सजा मिली। नजीर ने कहा कि अल्लाह की लाठी में आवाज नहीं होती। जो जैसा करता है उसे वैसा ही भरना पड़ता है। कहा कि जो सजा मिली है , वो हमारे साथ हुए अन्य से बहुत कम है। उन्होंने पुलिस से जान का खतरा जता सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

विज्ञापन

दहशत की वजह से नहीं गईं कोर्ट
नजीर ने कहा कि पहले उनका मन था कि कोर्ट जाकर सजा को सुनें लेकिन उनको, बेटी कनीज जेहरा और बेटे शमसुद्दीन को डर था कि फैसला आने के बाद उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए वह कोर्ट नहीं गईं। बताया कि उनकी अधिवक्ता ने फोन कर आरोपियों को 7 साल की सजा होने की जानकारी मिली जिसे सुनकर खुशी के मारे आंसू निकल पड़े। इसके बाद नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

समझौते के लिए मिली धमकी, रिश्तेदारों से भी बुराई
नजीर ने बताया कि मामले में चल रहे विवाद के बीच कई बार विधायक और उसके भाई की ओर से समझौता का प्रस्ताव आया। इस पर हमारी ओर से इनकार किया गया तो कई रिश्तेदारों को भी उन्होंने अपने पक्ष में लेकर समझौते का दबाव बनाया। लेकिन हम हक की लड़ाई के लिए अड़े रहे। परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली। कई रिश्तेदारों से भी संबंध बिगड़ गए।

परिवार को जान का खतरा, बढ़ाई जाए सुरक्षा
फैसला आने के बाद परिवार ने जान को खतरे की आशंका जताई है। कोर्ट के फैसले से बौखलाहट में परिवार पर जानलेवा हमला भी हो सकता है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि पुलिस फोर्स बढ़ाया जाए । साथ ही आने जाने वालों पर निगरानी भी रखी जाए।

प्लॉट के विवाद में बर्बाद हुआ परिवार, बच्चों को न मिल सकी तालीम
नजीर फातिमा ने बताया कि उनके पति का कोहिनूर ट्रांसपोर्ट के नाम से बड़ा व्यापार था। इरफान के पिता व परिवार की बहुत मदद की। लेकिन बच्चे गद्दार निकले। सत्ता के नशे में चूर सोलंकी बंधुओं ने हमें ही बेघर करना शुरू कर दिया। बताया कि इसी प्लॉट की लड़ाई में उनकी गाड़ियां खड़े-खड़े जंग खाकर कंडम हो गई। दो को मारा पीटा गया। फर्जी मुकदमे दर्ज हुए। इससे उनकी मौत हो गई। साथ ही पति ने भी साथ छोड़ दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ गई। रोजी-रोटी का संकट आ गया। फिर कभी बुलडोजर तो कभी पुलिस के जरिये यातनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed