फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Debate the plaintiff side in trial in unnao victim's uncle case

उन्नावः किशोरी के चाचा के खिलाफ चल रहे मुकदमे में वादी पक्ष की हुई बहस, अगली तारीख 27 जून

Mon, 10 Jun 2019 08:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Debate the plaintiff side in trial in unnao victim's uncle case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में सोमवार को वादी पक्ष की बहस हुई। उसमें जो बिंदु उठाए गए वह फाइल अपर सत्र न्यायालय में होने और न्यायाधीश के छुट्टी पर होने से बहस के लिए अगली तारीख 27 जून तय हुई है।

विज्ञापन


किशोरी के चाचा पर साल 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में किशोरी के चाचा व पिता सहित तीन नामित थे। इसमें पिता व एक चाचा आरोप मुक्त हो चुके हैं, जबकि एक चाचा के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। न्यायालय ने नवंबर 2018 में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस समय वह रायबरेली जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जानलेवा हमले के मुकदमे में बहस होनी थी। सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा में पुलिस किशोरी के चाचा को कोर्ट लेकर पहुंची। यहां कोर्ट में वादी पक्ष की बहस हुई। वकील ने ऐसे बिंदु उठाए जिनसे संबंधित फाइलें अपर सत्र न्यायाधीश के यहां पेंडिंग हैं। उनके छुट्टी पर होने से आगे की बहस नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज प्रहलाद टंडन ने अपर सत्र एवं न्यायाधीश से फाइल आने के बाद आगे की बहस की तारीख 27 जून तय की है। आरोपी के वकील अजेंद्र अवस्थी, महेंद्र सिंह व अशोक द्विवेदी ने बताया कि 16 जून तक अपर सत्र एवं न्यायाधीश की कोर्ट में छुट्टी है। उसके बाद 17 से 26 जून तक फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम की कोर्ट बंद होने से बहस के लिए 27 जून की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed