{"_id":"5efdd2cbab88663e0e587b1f","slug":"death-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-by-poisoning-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने जमीन के लिए जेठ और पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने जमीन के लिए जेठ और पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 02 Jul 2020 06:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
औरैया जिले के कंचौसी में बुधवार की रात शराब पीकर आए व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया। चौकी में शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। पत्नी ने जेठ और पड़ोसी पर शराब में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
नगर के बान बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास निवासी मुन्नू पुत्र गजजा परिवार के साथ रहता था। यह बुधवार को नहर बाजार से शराब पीकर घर आया। थोड़ी देर में उलझन होने पर परिजन प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए तो उसने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कंचौसी पुलिस चौकी मे शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया।
मृतक मृतक की पत्नी संध्या का आरोप है कि जेठ इंद्रपाल उसकी पत्नी और पड़ोसी ने शराब में जहर देकर पति की हत्या कर दी है। कंचौसी से दो किलोमीटर दूर गांव जिसटामऊ में एक एकड़ जमीन ये लोग हड़पना चाहते हैं। पिछले सप्ताह मंगलपुर थाने में तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ मंगलपुर आमोद कुमार व सीओ डेरापुर राम कृष्ण मिश्रा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता चल सकेगा।