फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of two laborers in kanpur

कानपुर: सेफ्टी टैंक में सफाई करने उतरे दो कर्मियों की मौत

Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Death of two laborers in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में चकेरी जाजमऊ के संजय नगर स्थित सुप्रीम टेनरी में रविवार को सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसीएम द्वितीय और एएसपी कैंट ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


टेनरी में रविवार सुबह अहिरवां के देवीगंज निवासी नितिन (32) और संजय (44) अपने दो अन्य साथियों के साथ सेफ्टी टैंक की सफाई करने गए थे। उनके साथियों के अनुसार ने नितिन ने 5 हजार रुपये में टेनरी प्रबंधन से सफाई का ठेका लिया था।
विज्ञापन


नितिन और संजय टैंक में उतर गए। उनके दो साथी टैंक के बाहर खड़े थे। टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से नितिन और संजय बेहोश होकर अंदर ही गिर गए। दोनों को किसी तरह निकालकर हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एसीएम द्वितीय अमित राठौर और एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता टेनरी पहुंचे और पूछताछ की। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed