फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of three laborers who came under the grip of Garibarath

गरीबरथ की चपेटमें आए तीन मजदूरों की मौत

Fri, 10 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Death of three laborers who came under the grip of Garibarath
चित्रकूट में गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए चंदू खान- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-प्रयागराज रेलमार्ग के भैरों पागा स्थित रेलवे पुल पर रात को तीन मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली कर्वी के पुरानी बाजार स्थित एक लोहे की दुकान में गोकुलपुरी मोहल्ले के संतोष साहू (40) पुत्र कल्लू प्रसाद, पुरानी बाजार के उटारखाना के चंदू खान (25) पुत्र स्व.भूरा व कपसेठी टिकुरा के रामसिंह निषाद (50) पुत्र रामदास मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को मजदूरी करने के बाद शाम को तीनों टिकुरा गांव किसी दोस्त के घर गए थे। देर शाम संतोष और चंदू पैदल ही घर लौटने लगे तो तीसरा साथी रामसिंह उन्हें पुल पार कराने के लिए साथ में चल दिया। रात आठ बजकर 45 मिनट पर तीनों रेलवे पुल पर थे। तभी गरीब रथ (डाउन) ट्रेन पीछे से आ गई। तीनों ने दौड़ लगाकर बचने की कोशिश की लेकिन ट्रेन की चपेट में आए। जिसमें संतोष व चंदू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई और रामसिंह ट्रेन से टकराकर मंदाकिनी नदी में गिर गया। घटना की जानकारी ट्रेन के चालक ने रेलवे स्टेशन में दी। आनन फानन जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

देररात तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह पुल पर दुर्घटना की जानकारी होने पर टिकुरा गांव के कुछ लोग पहुंचे तो बताया कि ये तो गांव से तीन लोग आए थे। दो शव की पहचान के बाद तीसरे की तलाश शुरू हुई। लगभग तीन घंटे बाद तीसरा शव नदी से गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चित्रकूट में गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए संतोष साहू- फाइल फोटो

चित्रकूट में गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए संतोष साहू- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

चित्रकूट में गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए रामसिंह निषाद- फाइल फोटो

चित्रकूट में गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए रामसिंह निषाद- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed