फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of mother and sons, Sister was living separately from husband, brother told her to leave house

मां-बेटों की मौत: प्रेम विवाह के बाद पति से अलग रह रही थी बहन, भाई ने कही थी घर से निकलने की बात, पढ़ें मामला

Sun, 23 Jun 2024 06:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jun 2024 06:16 AM IST
सार

Hamirpur News: पिछले दो वर्षों से महिला अपने पत्नी से विवाद के चलते अलग  रह रही थी। बेटी अपने दो बच्चों सहित नोएडा में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। वो पिछले सप्ताह मायके आई थी। घर आने के बाद बेटी का अपने भाई गोलू से झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
Death of mother and sons, Sister was living separately from husband, brother told her to leave house
हमीरपुर में मां-बेटों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक बहन ने शनिवार शाम करीब तीन बजे अपने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें महिला और बड़े बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छोटे बच्चे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन

भाई द्वारा लड़कर घर से निकाले जाने के चलते बहन नाराज थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के बंडवा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी रामकुमार ने बताया कि उसकी बेटी मोहनी (26) ने 10 वर्ष पूर्व राठ क्षेत्र के कछुवा गांव निवासी हेमंत से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

मां बोली- बेटी का अपने भाई गोलू से झगड़ा हो गया था
पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे थे। बेटी अपने दो बच्चों गौतम (5) व हर्ष (3) सहित नोएडा में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। वो पिछले सप्ताह नोएडा से अपने मायके बंडवा आई थी। घर आने के बाद बेटी का अपने भाई गोलू से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

भाई ने कही थी घर से निकल जाने की बात
इसके चलते भाई ने उसे घर से निकल जाने की बात कह दी थी। इस पर वह अपने दादा धन्नु के घर में रह रही थी। शनिवार दोपहर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर नोएडा जाने की बात कहकर घर से मुस्करा आ गई थी। यहां उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी शशि पांडे ने बताया की घटनास्थल पर मां-बेटे के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, छोटे बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना देख कस्बे में फैली सनसनी
मुस्करा कस्बा में शाम तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को मालूम चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे खाली पड़ी जमीन पर एक महिला दो बच्चों सहित मृत पड़ी है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला व एक बच्चे की मौके पर मौत हो चुकी थी।

रास्ते में दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई
वहीं, दूसरा बच्चा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। उसे आनन फानन पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवजी गुप्ता ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।

नोएडा निवासी सहेली ने दी घटना की सूचना
मां राजकुमारी ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उसके पास नोएडा में मोहिनी के पास रहने वाली उसकी सहेली दीपा का फोन आया। उसने बताया कि मोहिनी ने फोन किया है कि उसने दोनों बच्चों सहित जहरीली गोली खा ली है। कहा कि वह मरने जा रही है।

परिजन तत्काल मुस्करा पहुंचे
उसकी मां को सूचना कर देना। बताया कि जानकारी होते ही वह लोग तत्काल मुस्करा आए और घटनास्थल पर पहुंचे। यहां बेटी व नाती गौतम की मौत हो चुकी थी, जबकि नाती हर्ष गंभीर हालत में था। उसको जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

कस्बा छोड़ने आया था दादा का लड़का
भाई गोलू ने आरोप लगाते हुए बताया कि बहन उसकी बात नहीं मानती थी। दादा के लड़के भूपेंद्र का कहना मानती थी। जिसके चलते हम दोनों भाई-बहन में विवाद हुआ था। बताया कि दादा का लड़का भूपेंद्र बहन को लेकर कस्बा आया था। जो उसे छोड़कर कहीं भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed