चूल्हे से निकली चिंगारी बनी काल, आग लगने से गिरा छप्पर, मासूम भाइयों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरी छोछपुर के मजरा अंधैया निवासी कमलेश की पत्नी कमलेश कुमारी (35) बुधवार शाम साढ़े चार बजे छप्पर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसके दो बेटे अवनीश (4) और लक्ष्मण (6) पास में ही खेल रहे थे। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। हवा चलने से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया। इसी दौरान कमलेश के घर का छप्पर गिर गया।
कमलेश कुमारी और उसके पुत्र अवनीश और लक्ष्मण छप्पर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह छप्पर हटाया लेकिन तब तक अवनीश और लक्ष्मण की जलकर मौत हो चुकी थी। कमलेश कुमारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर दूसरी ओर आग को काबू में करने के लिए ग्रामीणों ने हर संभव कोशिश की। दो घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
इसके एक घंटे बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। घटना में रामनरेश, अनिल, हरीराम, विजय, आशाराम, गेंदनलाल, रामसेवक, सेवालाल, संतराम, रामवती, मायादेवी, हीरालाल, रामरहीस व दीपनारायण की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर सवायजपुर के तहसीलदार मूसाराम थारू राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नियमानुसार सभी पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।