फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘जानें क्या बात हुई’ लव मैरिज के 4 महीने बाद एक ही फंदे से लटके मिले मिंटू-दीपिका

Sun, 25 Jun 2017 04:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 04:29 AM IST
death of husband and wife after four month of love marriage
प्रेम विवाह के चार महीने बाद पति और पत्नी की मृत्यु

औरैया के कंचौसी के समीप ग्राम चमरौआ में दोपहर में गांव में सन्नाटा पसरा था। उसी समय गांव के सन्नाटे को चीरती हुई पुलिस की गाड़ियां गांव में पहुचने लगीं। अभी तक गांव वालों को कुछ भी पता नहीं था। गांव के लखमीचंद के घर के अंदर धड़धड़ाती हुई पुलिस की टीमें पहुचीं।

death of husband and wife after four month of love marriage
दीपिका की फाइल फोटो।
यहां फाँसी के फंदे पर पति पत्नी की लाशें टंगी थीं। चमरौआ निवासी राजबहादुर उर्फ मिंटू (20) पुत्र लखमीचंद्र पत्नी दीपिका (18) के साथ गांव के मकान में रहता था।  मिंटू बीएड कर चुका है, जबकि दीपिका बीएड कर रही थी। मिंटू अपने ही घर में डेयरी चलाता है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हो गई, तो मिंटू घर से निकलकर अपनी दुकान चला गया। इसी बीच दीपिका ने फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब मिंटू घर गया, तो कमरा बंद मिला। उसने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और जैसे ही अंदर दाखिल हुआ तो देखा दीपिका का शव फंदे से झूल रहा था। उसने तुरंत दिबियापुर निवासी पिता व सास शीला देवी पत्नी सतीश चंद्र निवासी वीरपुरा, उसराहार, इटावा का सूचना दी।
 
death of husband and wife after four month of love marriage
मिंटू की फाइल फोटो।
इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। सास शीला देवी ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। इसके बाद दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनों के शव फांसी पर झूल रहे हैं। गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। एसपी संजीव त्यागी व सीओ भाष्कर वर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
death of husband and wife after four month of love marriage
रोते बिलखते मृतक के परिजन
प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका था मिंटू 
मिंटू मिलनसार था। पिछली बार वह गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ा था, मगर कुछ वोटों से हार गया। इसके बाद वह डेयरी का काम करने लगा। 
घर में सबसे छोटा था मिंटू 
मिंटू का बड़ा भाई टीचर है तो बीच वाला भाई सहकारी समिति में सचिव है। मिंटू घर में सबसे छोटा था और बीच वाले भाई से पहले मिंटू ने अपनी शादी कर ली थी। 
सात फरवरी को हुई थी शादी 
मिंटू व दीपिका के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजनों से जब दोनों ने बात बताई, तो सजातीय होने के कारण परिजन मान गए। इसी साल छह फरवरी को दोनों का विवाह धूमधाम से हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed