फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई घरों को निगल गई आग, जिंदा जल गया 11 साल का अखिलेश

Mon, 28 Nov 2016 09:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
death of child in fire many home ashes at kanpur
झोपड़ियों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
कानपुर के गंगा कटरी के रामपुर गांव में रविवार रात आग लग गई। फूस की झोपड़ियों में लगी आग मिनटों में फैली और एक दर्जन झोपड़ियों को खाक कर दिया। भीषण अग्निकांड में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग मामूली रूप से झुलस गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

 

रात 10 बजे शुरू हुआ अग्नि ताडंव

death of child in fire many home ashes at kanpur
कानपुर के रामनगर में 6 झोपड़ियों में लगी भीषण आग की तस्वीर - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
थाना नवाबगंज के गांव रामपुर में रात 10 बजे अचानक आग लग गई। अफरा-तफरी में गांववाले सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। मजदूर फूलचंद्र भी परिवार समेत भागा लेकिन घर में सो रहा पुत्र अखिलेश (12) नहीं भाग पाया। पलक झपकते ही अखिलेश लपटों से घिर गया। आग की भयावहता देखते हुए किसी ने उसको बचाने की हिम्मत नहीं की।

गांववालों ने जुटकर पानी, बालू, मिट्टी से आग बुझाने के किए लाखों जतन

death of child in fire many home ashes at kanpur
राख हुई झोपड़ियों की आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
गांववालों ने जुटकर पानी, बालू, मिट्टी से आग को कुछ हद काबू में किया। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने पूरे इलाके को घेरकर आग को फैलने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल के अखिलेश को निगल गई आग

death of child in fire many home ashes at kanpur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
फायर ब्रिगेड के जवानों ने अखिलेश को घर से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ नवाबगंज कृष्णलाल पटेल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed