फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of bullion shop worker, family created ruckus, reached agreement on waiving off dues of Rs. 3 lakhs

Unnao: सराफा दुकान कर्मी की मौत...परिजनों ने किया हंगामा, तीन लाख बकाया माफ करने पर किया समझौता

Thu, 30 Nov 2023 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Nov 2023 04:38 PM IST
सार

Unnao Crime: दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते।

विज्ञापन
Death of bullion shop worker, family created ruckus, reached agreement on waiving off dues of Rs. 3 lakhs
मृतक की फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सोनिक कस्बे में धवनरोड स्थित एक सराफा दुकान में काम करने वाले युवक की तबीयत बिगड़ गईं। दुकान मालिक जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठीक से इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन

इसके बाद में मृतक पर बकाया तीन लाख रुपया माफ करने की शर्त पर परिजन शांत हुए। दही थाना क्षेत्र के सराय कटियान निवासी रोहन सविता (20) सदर कोतवाली के धवन रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में करीब काम करता था। वह दुकान मालिक के घर पर रहता भी था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उसे अचानक उल्टी हुई। दुकान मालिक उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। मौत की वजह जानने के लिए परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने की बात कही और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख रुपये कर्ज के रूप में लिए थे
पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। मृतक के बड़े भाई मोहित सविता ने बताया कि उसने (मोहित) एक साल पहले अपनी शादी में करीब तीन लाख रुपये ज्वेलर्स दुकानदार मालिक राहुल शुक्ला से कर्ज के रूप में लिए थे। उसी को चुकाने के लिए सभी प्रयास कर रहे थे।

परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते
परिजनों के कहने पर दुकान स्वामी ने कर्ज माफ करने की बात कही। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। मृतक रोहन पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed