फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of an innocent child in Hardoi, Ran to save himself from monkeys, fell into a well, Body sent for post m

हरदोई में मासूम की मौत: बंदरों से बचने को भागा...कुएं में गिरा, मेला देखने के लिए मां से मांगे थे 50 रुपये

Sun, 17 Sep 2023 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

Hardoi News: कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Death of an innocent child in Hardoi, Ran to save himself from monkeys, fell into a well, Body sent for post m
विष्णु की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर सामग्री बचाने के प्रयास में बंदरों ने बालक पर हमला कर दिया। बचने के लिए भागा मासूम कुएं में गिर गया। बचाने के लिए पिता भी कुएं में कूद गया। जब मासूम को बाहर निकाला जाता, तब तक उसने ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे से पिता व मासूम के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जरौआ निवासी देशराज कोथावां-मलिहाबाद मार्ग पर हत्याहरण मोड़ के पास फुटपाथ पर दुकन लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोज की भांति रविवार को भी वह दुकान लगाने के लिए सुबह घर से आए थे। विद्यालय में अवकाश के चलते अपने पुत्र विष्णु (10) को भी साथ ले आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह फुटपाथ पर गुड़-चना की पट्टी, चोंगा, नमकीन सेव आदि लगाकर पुत्र के साथ दुकान पर बैठ गए। इसी बीच बड़ी संख्या में दुकान पर बंदर आ गए। दुकान की सामग्री बचाने का दोनों प्रयास करने लगे। इस पर बंदरों ने उनके पुत्र विष्ण को दौड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया
बताया कि बंदरों से बचने के लिए विष्णु भागा और कुएं में जा गिरा। पुत्र को कुएं में गिरता देख वह भी कुएं में कूद गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने देशराज और उसके पुत्र को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा
मृतक विष्णु कक्षा छह का छात्र था और शिवानी व मधु का इकलौता भाई था। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा गया है। पिता का इलाज कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मेला देखने के लिए मां से मांगे थे 50 रुपये
मृतक विष्णु की मां नीतू ने बताया कि रविवार को हत्याहरण में लगने वाले मेले में जाने के लिए विष्णु ने 50 रुपये  मांगे थे। इस पर पिता ने शाम को 50 रुपये देने की बात कहते हुए अपने साथ दुकान पर हाथ बटाने के लिए कहा। विष्णु राजी हो साथ हो गया दुकान पर साथ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed