फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of a student preparing for competitive examination

इटावा: किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Sat, 27 Feb 2021 08:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Feb 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Death of a student preparing for competitive examination
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के इटावा जिले में फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अड्डा ऊसरा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने छात्र के साथ कमरे में रहने वाले साथियों से पूछताछ कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव रैचंदा समाम निवासी सत्यवीर सिंह यादव मथुरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका बेटा सचिन (17) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह इटावा में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


छात्र के चाचा दीपू यादव ने बताया कि वह करीब दो साल से फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अड्डा ऊसरा स्थित कोचिंग से एसएससी की तैयारी कर रहा था। कोचिंग के नीचे ही किराये के कमरे में रिश्ते के भाई प्रवीण, सुघेंद्र व आशीष के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह सोकर उठा और बाथरूम से आने के बाद फिर लेट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा, यह देख उसके साथी उसे पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed