फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of a student in Madrasa, First there is a rush to file a report, now the mobile is switched off

मदरसे में छात्रा की मौत: पहले रिपोर्ट दर्ज करने के लिए हल्ला, अब मोबाइल स्विच ऑफ, पुलिस लगा रही है घर का चक्कर

Sun, 01 Oct 2023 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

Kanpur News: सूत्रों के अनुसार, पीड़िता एक अधिवक्ता के जरिए मदरसे के लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Death of a student in Madrasa, First there is a rush to file a report, now the mobile is switched off
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मदरसे की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में फीलखाना पुलिस पिछले 24 घंटे से वादिनी का इंतजार कर रही है। पहले छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए हल्ला मचाया। अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने बुला रही है तो मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

विज्ञापन

सिपाही घर पहुंचा, तो वादिनी वहां भी नहीं मिली। कर्नलगंज निवासी मजदूर की 15 वर्षीय बेटी फीलखाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से आलिमा की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि बीते नौ जुलाई को मदरसे के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी छत से गिरकर घायल हो गई है।
विज्ञापन

उसे चुन्नीगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी दिन चले इलाज के बाद 10 सितंबर को छात्रा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मदरसा संचालक और उनके साथियों ने पोस्टमार्टम कराए बिना जबरन छात्रा के शव को दफन करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिन से थाने बुलाया जा रहा है
गुरुवार को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई थी। इस पर सीपी ने फीलखाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में फीलखाना इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन से थाने बुलाया जा रहा है, लेकिन वह टालमटोल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed