{"_id":"61730c50a80a3c4a7461bd77","slug":"death-due-to-fever-37-dengue-patients-found-kanpur-news-knp65980519","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मौत, डेंगू के 37 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मौत, डेंगू के 37 मरीज मिले
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को एलाइजा जांच में 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट किट में दस में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं सौरिख इलाके के अलीपुर गांव में बुखार से युवक की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रैपिड टेस्ट किट में 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। एलाइजा रिपोर्ट में 37 डेंगू पॉजिटिव मिले। रैपिड टेेस्ट किट से अब तक 318 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। एलाइजा जांच में 925 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार को जिले में 525 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें 63 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। बुखार से पीड़ित 14 मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इनमें तीन डेंगू पॉजिटिव मिले। डॉक्टर बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एलाइजा जांच में 37 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नसरापुर, आसकरनपुर्वा, सैय्यदपुर सकरी, रंगियनपुर्वा, पठकाना, हरदेवगंज, किनौरा, कनपटियापुर, गंधपुरापुर, गांधी नगर, रानी अवंतीबाई नगर, आजाद नगर, खुड़वा, सरदारपुर, सिंघनापुर, सिघौली व अहेर में कैंप लगाया। मरीजों को दवा दी गई। साथ ही सफाई के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
वहीं सौरिख थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी रामचंद्र उर्फ वकील (70) को बुखार आने पर परिजन बुधवार को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। हालत में सुधार न होने पर कानपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य महकमे के प्रयास अलीपुर गांव में नाकाफी साबित हो रहे हैं। लगातार हो रहीं मौतों से गांव के लोगों में दहशत है। मामूली बुखार में जांच और महंगी दवाओं के नाम पर जेब काटी जा रही है।