फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death 'cut' of Highway is uncurable

हाईवे पर मौत के ‘कट’ का कोई इलाज नहीं

Tue, 12 Jan 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Death 'cut' of Highway is uncurable
भौंती से रूमा तक 24 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर बने अवैध कट जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार रात चकेरी के कोयला नगर चौकी के सामने हुए एक्सीडेंट में कार सवार एक परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद भी कोई नहीं चेता। अवैध कट बंद कराने की कवायद तो दूर, किसी ने मौका मुआयना तक करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


इस फ्लाईओवर पर हादसे के इतने प्वाइंट हैं कि चलने में डर लगता है। जगह-जगह से हाइवे टूटा है, बीच में लगाए गए पिलर टूटे पड़े हैं। रोशनी की बात तो दूर, बिजली के दर्जनों खंभे ही टूटे पड़े हैं। जो लगे हैं उनमें लाइट नहीं जलती।
विज्ञापन


रविवार रात जाम से बचने के लिए कार सवार पनकी निवासी मयंक ने अपनी कार कट से निकाल कर विपरीत दिशा में दौड़ाई थी तो दूसरी ओर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और एक ने हैलट में दम तोड़ा था। सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने हाईवे के खतरनाक प्वाइंट का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed