फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death

सबमर्सिबल में उतरे करंट से युवक की मौत

Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
death
रामसरन का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के करियापुर गांव में घर के बाहर सबमर्सिबल पर हाथ धोते समय अचानक आए करंट से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे औरैया के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमराहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करियापुर गांव निवासी मैकूलाल राजपूत ने बताया कि चार बेटों में तीसरे नंबर का पुत्र रामशरन (30) मजदूरी करके पत्नी व बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार की सुबह वह घर के बाहर लगे सबमर्सिबल चलाकर हाथ-पैर धो रहा था। तभी गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से निकली घरेलू विद्युत लाइन पर एचटी लाइन टूटकर गिर गई। जिससे सबमर्सिबल की मोटर फुंक गई और उसमें करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर रामशरन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उसे निजी वाहन से जनपद औरैया के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर मां राममूर्ति, पत्नी पप्पी देवी, बेटा प्रांशू व बेटी पूनम रोते-बिलखते रहे। अमराहट थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि विद्युत करंट से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed