फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deals in crores rupees to get kidneys in Kanpur

किडनी दिलाने को करोड़ों में की डील, खुलासे से ठीक पहले दो रिसीवरों के साथ कोऑर्डिनेटरों ने की थी डील

Wed, 17 Apr 2019 04:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Apr 2019 04:36 AM IST
सार

- पुलिस को दिल्ली व फरीदाबाद से मिले ये दो मरीज, इन्हें गवाह बनाने की तैयारी
- ईडी ने जांच शुरू कर एसआईटी से दोबारा मांगा ब्योरा 

विज्ञापन
Deals in crores rupees to get kidneys in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

किडनी कांड में स्पेशल एसआईटी को अस्पताल के कोऑर्डिनेटरों के खिलाफ अहम सुबूत मिले हैं। जांच टीम को दो ऐसे मरीज मिले हैं, जिन्हें किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी। कोऑर्डिनेटरों ने इन दोनों के साथ करोड़ों की डील भी फाइनल कर ली थी लेकिन तभी बर्रा पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जांच शुरू कर एसआईटी से एक बार फिर ब्योरा मांगा है। 
विज्ञापन


मामले में दिल्ली के अस्पताल पीएसआरआई के कोऑर्डिनेटर मिथुन व सुनीता वर्मा सहित फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल की कोऑर्डिनेटर सोनिका की मिलीभगत सामने आई थी। पुलिस ने इन सभी को आरोपी बनाया है। एसआईटी में शामिल एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा होने से पहले इन तीनों ने दिल्ली व फरीदाबाद के एक-एक मरीज (रिसीवर) से सौदा पक्का कर लिया था। ये दोनों मरीज व्यवसायी है। दोनों मरीज व उनके परिजन पुलिस का साथ देने को तैयार है। पुलिस कोऑर्डिनेटरों पर शिंकजा कसने को इन्हें सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


लखनऊ से भेजे जाने थे डोनर 
जेल में बंद टी राजकुमार और उसके साथी गौरव मिश्रा ने डोनर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी भी ली थी। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों रिसीवरों के लिए लखनऊ से डोनर उपलब्ध कराए जाने थे। इसमें दोनों को तीन से चार लाख लाख एक डोनर का दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस से पूछताछ करेगी एसआईटी  
रिसीवरों की सूची में आजमगढ़ के आईएएस की पत्नी, विधायक का भाई, कारोबारी और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इन सभी ने किडनी व लिवर खरीदे हैं।  इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी लगाए हैं। इस फर्जीवाड़े की वजह से ये भी आरोपी बनाए जा सकते हैं। एसआईटी अब आईएएस से पूछताछ करने की तैयारी में है। आईएएस की पत्नी को लखनऊ के कैंपल रोड निवासी रोहित निगम ने किडनी दी थी। एसआईटी जल्द ही आईएएस व डोनर रोहित से पूछताछ करने के लिए लखनऊ जाएगी। 


ये हैं शामिल 
टी राजकुमार व गौरव मिश्रा के साथ मिलकर जुनैद ने आजमगढ़ के एक आईएएस अधिकारी की किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी। आजमगढ़ का एक दरोगा भी इस सूची में शामिल है। उत्तराखंड के एक विधायक के भाई व बुलंदशहर के कारोबारी के किडनी ट्रांसप्लांट इन्हीं आरोपियों ने कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed