फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dead body was lying in the bushes, dirty cloth was lying on the mouth, police is checking CCTV

मां से मांगा दूध, फिर नहीं आया मासूम: झाड़ियों में पड़ा था शव...मुंह पर पड़ा था गंदा कपड़ा, CCTV खंगाल रही पुलिस

Sat, 19 Aug 2023 05:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 05:23 AM IST
सार

Hardoi Crime: प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस यह भी तलाश रही है कि आरव मकान से इतनी दूर कैसे पहुंच गया।

विज्ञापन
dead body was lying in the bushes, dirty cloth was lying on the mouth, police is checking CCTV
हरदोई में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पाली कस्बे के मोहल्ला सराय सैफ निवासी मासूम 500 मीटर दूर स्थित मवेशी अस्पताल के पीछे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन

परिजन उसे शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  प्राथमिक जांच में गला दबाकर मासूम की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पाली कस्बे के सराय सैफ निवासी हरिओम ट्रैक्टर चलाते हैं।
विज्ञापन

उनका पुत्र आरव (3) शुक्रवार को दोपहर घर से कुछ ही दूरी पर आयोजित भंडारे में शामिल होने उनके ही साथ गया था। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह वापस घर आ गया था। इसके बाद आरव ट्रैक्टर का खिलौना लेकर बाहर खेलने लगा। इसी दौरान वह लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशी अस्पताल के पीछे पड़ा था मासूम
काफी देर तक कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश करते हुए परिजन मकान से 500 मीटर दूर मवेशी अस्पताल के पास स्थित झाड़ियों तक पहुंचे। यहां आरव की चप्पलें पड़ी मिलीं और कुछ ही दूर पर उसका खिलौना भी पड़ा मिला। झाड़ियों में कुछ और अंदर जाने पर आरव पड़ा मिला।

चेहरे पर पड़ा था गंदा कपड़ा
उसके चेहरे पर एक गंदा कपड़ा भी पड़ा हुआ था।  परिजनों ने फौरन ही आरव को उठाया और शाहाबाद सीएचसी ले गए। यहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा, तो परिजन शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने रंजिश से इन्कार किया है
परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ हेमंत उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और घटनास्थल का भी जायजा लिया। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है।

मां से मांगा था दूध, फिर घर नहीं आया मासूम
भंडारे से वापस आकर आरव घर में खेलने लगा था। इसी दौरान उसने अपनी मां अर्चना से दूध देने को कहा था। मां दूध लेने के लिए रसोई में चली गई थी। इसी दौरान खेलते हुए आरव घर से बाहर निकल गया। मां उसे दूध देने के लिए काफी देर तक आवाज लगाती रही, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उसने पति को सूचना दी। कौन जानता था कि वह अब वापस आकर दूध नहीं पीने वाला।

मन्नतों के बाद हुआ था आरव का जन्म

अर्चना और हरिओम की शादी के आठ साल बाद आरव का जन्म हुआ था। आरव इकलौती संतान था। आरव के लिए अर्चना और हरिओम ने न जाने कितने व्रत रखे और कितने मन्नतें मांगीं। शुक्रवार को जब चिकित्सक ने आरव को मृत घोषित कर दिया, तो हरिओम और अर्चना बदहवास हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मवेशी अस्पताल के पास एक ज्वेलरी शॉप के बाहर लगे सीसीटवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए। इसमें 1:17 बजे आरव खिलौने के साथ जाता हुआ चंद सेकेंड के लिए नजर आया है। पुलिस यह भी तलाश रही है कि आरव मकान से इतनी दूर कैसे पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed