फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body thrown on track after killing young man in love affair

कानपुर: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका, अब तक सामने आई ये बात

Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
सार

पुलिस को शव के पास से उसकी आईडी व मोबाइल फोन (स्विच ऑफ) पड़ा मिला। पहले तो आत्महत्या की चर्चा रही लेकिन परिजनों के अनुसार शव ट्रैक के बीचोंबीच पड़ा था।

विज्ञापन
Dead body thrown on track after killing young man in love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा निवासी युवक की शनिवार रात को सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। शव रविवार सुबह गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दबौली वेस्ट में रेल पटरी पर पड़ा मिला। यहां से युवक की प्रेमिका का घर महज आधा किमी है।
विज्ञापन


परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बर्रा बनपुरवा निवासी रामेंद्र (25) खुद की गाड़ी चलाता था। भाई शिवशंकर व शिव मोहन ने बताया कि रामेंद्र के दबौली वेस्ट में रहने वाली युवती से करीब पांच साल से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


रामेंद्र उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घर वाले राजी नहीं थे। शनिवार शाम करीब आठ बजे मां घसीटा देवी से कुछ देर में लौट आने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह पुलिस ने फोन कर शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास से उसकी आईडी व मोबाइल फोन (स्विच ऑफ) पड़ा मिला। पहले तो आत्महत्या की चर्चा रही लेकिन परिजनों के अनुसार शव ट्रैक के बीचोंबीच पड़ा था। इसके बाद भी न तो उसके कपड़े फटे और न ही शरीर पर कोई ऐसे निशान मिलें, जिससे पुष्ट हो सके की ट्रेन से टकराने से मौत हुई है।

इसके अलावा ट्रेन से टकराता तो शव बीच पटरी पर न पड़ा होता। अगर पटरी पर गिरता भी तो शव क्षतविक्षत हो जाता। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि उसे मारकर यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम में भी सिर पर भारी वस्तु से चोट के निशान मिले हैं।

इससे उसके सिर की हड्डियां टूट गईं और वह कोमा में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पास में खड़ी मिली बाइक, तीन गिलास 
पुलिस को रेलवे ट्रैक से नीचे उतरते ही रामेंद्र की लॉक लगी बाइक खड़ी मिली। बाइक की चाभी नहीं मिली। घटनास्थल के पास तीन गिलास भी मिले। ऐसे में आशंका है कि दो से तीन लोगों ने मिलकर हत्या की है। 

मोबाइल की सीडीआर से खुलेगा रहस्य
परिजनों को रामेंद्र का मोबाइल मिला है। मोबाइल स्विच ऑफ था। जब चालू किया गया तो उसमें लॉक लगा था। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर के आधार पर राज खुलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed