फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body thrown in the forest in jalaun

जालौन: राजमिस्त्री की हत्या कर शव जंगल में फेंका, घर से चकबंदी की तारीख के लिए निकला था

Thu, 07 Jan 2021 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the forest in jalaun
मृतक जगदीश के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने जांच-पड़ताल की। मिस्त्री के गले में चोट के निशान थे। जेब में मिली पर्ची से उसकी शिनाख्त की गई।
विज्ञापन


आटा पुलिस के मुताबिक, वह नजदीक के ब्लाक कदौरा के गांव परौसा का निवासी था और चकबंदी में तारीख के लिए घर से उरई निकला था। गुरुवार देर शाम को चमारी नाला के जंगल मे ग्राम परौसा निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री जगदीश कुशवाहा का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जगदीश के गले पर चोट के निशान थे। उससे खून बह रहा था। पुलिस को जगदीश के कपड़ों की तलाशी पर एक पर्ची मिली, जिसमें किसी वकील का मोबाइल नंबर लिखा था। वकील की मदद से ही जगदीश की शिनाख्त की जा सकी। वकील के मुताबिक जगदीश की गुरुवार को डीडीसी चकबंदी में तारीख थी, वह घर से उरई तारीख करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक जगदीश कानपुर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था और चकबंदी की तारीख के कारण ही गांव आया हुआ था। शव के आसपास ही बाइक के टायरों के निशान भी मिले हैं। इससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद सीओ आरपी सिंह ने आटा पुलिस को जल्द से जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं।


इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल तो मामला हत्या का लग रहा है लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। वहीं इलाकाई लोगों का कहना है कि हाईवे कुछ ही दूरी पर है। चमारी नाले के पास भी पुलिस पिकेट रहती है, ऐसे में घटना का होना पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed