फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body thrown in the forest after killing teenager

जालौन: किशोर की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, घर से बकरी चराने निकला था, जुए के विवाद की भी आशंका

Thu, 21 Nov 2019 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Nov 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
dead body thrown in the forest after killing teenager
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जालौन के सुनहेटा गांव में धारदार हथियार से किशोर की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। गुरुवार की देर शाम जंगल में किशोर का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने फोरेंसिक टीम भी बुलाई।
विज्ञापन


किशोर की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया। परिजनों ने बताया कि किशोर बुधवार की शाम बकरी चराने निकला था, तभी से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। एएसपी के मुताबिक फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


 

तहरीर लेकर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। गांव निवासी ब्रजनंदन का 17 वर्षीय बेटा सीताशरण बुधवार की शाम को घर से बकरी चराने निकला था, इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। घरवालों ने रात भर खोजबीन की और फिर खाली हाथ लौट आए।

गुरुवार की शाम गांव से करीब एक किमी. दूर स्थित जंगल में गए चरवाहों ने जब सीताशरण का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सीता शरण के बड़े भाई ज्ञानसिंह ने बताया कि गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। दो दिन पहले ही घर पर दादी की मौत हुई है।

पिता उन्हीं के फूल डालने गए थे। वहीं ग्रामीणों में जुए के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी का कहना है कि जुए समेत दो तीन बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा परिजनों की तहरीर का भी इंतजार है। उसी के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चर्चाओं के आधार पर भी गांव के ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   
                         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed