फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body thrown after killing truck driver in Fatehpur

फतेहपुर में ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका, बहाने से मोबाइल पर बुलाने के बाद दी दर्दनाक मौत

Thu, 05 Sep 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Sep 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown after killing truck driver in Fatehpur
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के बिंदकी-इटावा मुगलमार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रक चालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गले में गमछा कसा हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों पर आशनाई के चलते हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी घरों से फरार हैं। एसपी व एएसपी ने भी मौके पर जांच की। 
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंधर्पी गांव निवासी सियाराम यादव किसान हैं। उनका बेटा धीरज यादव (25) ट्रक चालक था। सियाराम ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे महमूदपुर गांव किनारे पेड़ के नीचे बेटे का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बेटे के पास बुधवार को मोबाइल पर एक फोन आया था।
विज्ञापन

उसने जाते समय कहा था कि गांव के अभिषेक उत्तम के बुलावे पर कल्यानपुर के गुगौली होटल खाने पर जा रहा है। इसके बाद अब बेटे का शव बरामद हुआ है। शरीर पर खरोंच व चोट के निशान पाए। गले में फंदा कसने का निशान था। सियाराम का आरोप है कि बेटे पर अभिषेक उत्तम आशनाई का शक करता था।

अभिषेक की शादी गांव में ही हुई है। इस शंका पर बेटे को अभिषेक और उसका पिता रामऔतार उत्तम, चाचा रामनरेश, रमेश पुत्र मेवालाल उत्तम, जहानाबाद के लल्लन ने खाने के बहाने से बुलाया था। उसके बाद हत्या कर शव को फेंका है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गंधर्पी गांव से सुबह से अभिषेक परिवार समेत गायब है। उसकी ससुराल के लोगों का भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस रिश्तेदारों के घर में छापेमारी कर रही है। सीओ ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के मिलने पर सही घटनाक्रम का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed