{"_id":"58444dd14f1c1bde21a8639d","slug":"dead-body-on-spot-five-hours-due-to-police-station-border-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद को लेकर आपस में लड़ती रही पुलिस, पांच घंटे पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद को लेकर आपस में लड़ती रही पुलिस, पांच घंटे पड़ा रहा शव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में दो थानों की सीमा विवाद के चलते रविवार को युवक की मौत के बाद भी हॉस्पिटल में पांच घंटे तक शव पड़ा रहा। पांच घंटे देरी से पुलिस के पहुंचने पर परिजन बेटे के शव पर विलाप करते हुए बेहाल हो गए।
कल्याणपुर निवासी उर्सला से रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट अवधेश त्रिपाठी का बेटा रवि चौबेपुर सीएचसी में नियुक्त था। अवधेश ने बताया कि 28 नवंबर को बेटा रवि (28) सीएचसी से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। आईआईटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकला। रवि हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजनों ने रवि को सर्वोदय नगर आरटीओ के सामने एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पिता ने मामले की सूचना काकादेव और कल्याणपुर थाने में दी। काकादेव पुलिस का कहना था कि कल्याणपुर थानाक्षेत्र में हादसा हुआ था, वहीं कल्याणपुर पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल काकादेव थानाक्षेत्र में है। सीमा विवाद के चलते घंटों पुलिस शव का पंचनामा करने मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने कल्याणपुर सीओ संजीव दीक्षित को मामले की जानकारी दी तो शव शाम 5 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।