{"_id":"653c9f80beeb6559bf030046","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-identified-through-aadhar-card-body-sent-for-post-mortem-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 28 Oct 2023 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:17 AM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव मिलने की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब तलाशी, जिससे बरामद आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त उन्नाव निवासी मयंक वर्मा (30) पुत्र दिलीप वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पत्नी पूजा ने बताया कि पति मयंक दादानगर में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दोनों बर्रा में किराये के मकान में रहते हैं। कल सुबह मयंक आठ बजे काम पर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर रिश्तेदारों के यहां पता किया।
विज्ञापन
इसके बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो बर्रा थाने जाकर सूचना भी दी थी। शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि मयंक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन