फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances, accused of murder

Kanpur News: संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious circumstances, accused of murder
झींझक। मंगलपुर थाना के मालतीपुर में मंगलवार की शाम से लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले। घटना की जानकारी पर परिजन व पुलिस पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मालतीपुर निवासी राहुल पाल (30) खेती किसानी करता था। मंगलवार शाम वह घर से किसी काम के लिए जाने की बात कह निकला था। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा और बुधवार सुबह गांव के बाहर जामुन के पेड़ के नीचे उसका शव मिला। घटना की जानकारी पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी मंगलपुर देवेंद्र सिंह, सीओ शिव ठाकुर, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। घटना संदिग्ध समझ अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई अनुज ने पुलिस को बताया कि भाई की शादी गढ़िया पृथ्वीराज निवासी सोनी पुत्री शिशुपाल के साथ 27 मार्च 2023 को हुई थी। सोनी के पहले पति की मौत हो जाने पर उसने दूसरा विवाह किया था। पहले विवाह से उसके दो बच्चे पुत्री शालिनी (13) व पुत्र शिवा (9) है। बताया कि सोनी व राहुल गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। आरोप लगाया कि करीब 4 माह पूर्व विवाद होने पर उसके भाई को पिटवाया गया। इसी से परेशान होकर वह गांव मालतीपुर आ गया था। यहां रहकर खेती किसानी कर रहा था। जबकि पत्नी व बच्चे गुरुग्राम में थे। राहुल की मौत पर मां कमला देवी, बहन छुन्नी, छोटी बिट्टी, रिंकी, सोनू, पिंकी व परिवार के लोग बिलखते रहे। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पत्नी व अन्य लोगों द्वारा परेशान किए जाने की बात लिखी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पत्नी समेत चार पर दर्ज हुई रिपोर्ट
राहुल का शव मिलने को लेकर दो तरह की चर्चा रही। कुछ ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटके होने की बात कही। लोगों ने बताया कि शव फंदे पर लटका था। उसे उतार कर नीचे रख लिया गया। जबकि परिवार के लोगों ने शव पेड़ के नीचे पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। इधर मृतक के भाई अनुज की तहरीर व सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी सोनी, ससुर शिशुपाल, साला आलोक, सास मंजू के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण की रिपोर्ट दर्ज की है। भाई ने तहरीर देते हुए आरोप लगाए हैं कि सोनी पहले विवाह के बच्चों के नाम जमीन करने का दबाव बनाकर भाई का उत्पीड़न कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed