{"_id":"6526f2a88c571f9bdf08bc74","slug":"dead-body-of-youth-found-in-millet-field-police-engaged-in-investigation-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4012-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाजरे के खेत में मिला युवक का शव पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाजरे के खेत में मिला युवक का शव पुलिस जांच में जुटी
Thu, 12 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के बाहर एक बाजरे के खेत में लापता युवक का शव पड़ा मिला। खेत से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर शिनाख्त कराई। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह के बाजरा के खेत में उसके बेटे निशु उर्फ रचित (25) का बुधवार दोपहर में शव पड़ा होने की जानकारी खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने दी। युवक का शव मिलने की जानकारी पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पहुंच कर शिनाख्त की। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि बेटा 27 सितंबर को नौकरी के लिए बाहर जाने की बात कह निकला था। कुछ दिन से उससे संपर्क नहीं हो रहा था। बुधवार को खेत से दुर्गंध आने व खेत पर पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। घटना को संंदिग्ध समझते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मृतक के घर से जाने व संदिग्ध हालात में शव बाजरे के खेत में मिलने को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बेटे की मौत के बाद मां श्रीदेवी, बहन सपना, भाई अंश रोते बिलखते नजर आए। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।