फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of youth found hanging from tree under suspicious circumstances, fear of suicide in domestic dispute

Kannauj Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की आशंका

Wed, 02 Aug 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

Kannauj News: कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree under suspicious circumstances, fear of suicide in domestic dispute
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले मे संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर एक पेड़ में युवक का शव लटका मिला। शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों में घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की चर्चाएं तेज है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के डडियन गांव निवासी अशर्फी लाल का पुत्र पप्पू (35) का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था मे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

खेत की तरफ गए लोगों ने शव को फंदे से लटकता देख परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पप्पू गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच घरेलू विवाद को लेकर आत्महत्या करने की चर्चा है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed