{"_id":"5df0f4068ebc3e87cc2f060c","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 11 Dec 2019 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के राम सिंह का पुरवा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
गांव के किसान महेश के मुताबिक उनका बेटा राजा (21) मंगलवार को किसी काम से घर से बाहर गया था।
रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। देर रात गांव किनारे एक जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। एसओ शेष नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक गांव की एक युवती से राजा के प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले युवती अचानक लापता हो गई थी।

उसके परिजनों ने राजा समेत परिवार वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महेश के मुताबिक वे और राजा जेल भी गए थे। युवती भी कुछ समय बाद लौट आई थी। उसने किसी दूसरे युवक से शादी कर ली थी। आरोप है कि युवती के परिजन राजा को फंसाने की धमकी दे रहे थे।
इस कारण महेश ने उन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हो सकता है कि राजा ने झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी से डरकर जान दे दी हो। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।