फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of youth found hanging: Family accused of hanging dead body after killing

फांसी पर लटका मिला युवक का शव: परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
सार

विवेक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह नौ बजे घर से पड़ोस में रहने वाले युवकों के साथ बाइक से घाटमपुर फार्म भरने गया था। मां उमा देवी का आरोप है कि इस दौरान विवेक को शराब पिलाई गई।
 

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging: Family accused of hanging dead body after killing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर सजेती थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग के दीवान के भाई का शव घर के अंदर संदिग्धावस्था में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर मार डाला और फिर हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


गांव मवई निवासी अभिषेक शर्मा आबकारी विभाग में दीवान के पद पर कानपुर में तैनात हैं। गांव में मां उमा देवी, छोटा भाई विवेक (25) व अन्य परिजन रहते हैं। विवेक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह नौ बजे घर से पड़ोस में रहने वाले युवकों के साथ बाइक से घाटमपुर फार्म भरने गया था। मां उमा देवी का आरोप है कि इस दौरान विवेक को शराब पिलाई गई।
विज्ञापन

 

नशे में होने पर पहले घाटमपुर में मारपीट की गई। फिर गांव लाकर आरोपियों ने घर में बंधक बना पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बेटे की हालत बिगड़ने पर घबराए आरोपियों ने नशेबाजी करने का आरोप लगाकर यूपी 112 पुलिस को बुला लिया। शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस गंभीर हालत में बेटे को घर छोड़ गई।

रात करीब 12 बजे विवेक को बरामदे में लिटाकर परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए। सुबह नीचे उतरी उमा देवी ने बेटे विवेक का शव फंदे से लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन दौड़े, फिर चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। मृतक के जीजा सन्नी ओझा ने बताया कि फांसी के फंदे से लटके शव के पैर जमीन से छूू रहे थे।

घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। उन्होंने मारपीट में शामिल रहे पड़ोस के युवकों पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया। सजेती एसओ रविंद्र मिश्र का कहना है कि मृतक ने नशे में गालीगलौज की थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था। शराब के नशे में युवक ने आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह पता चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed