{"_id":"6263cf9758051c58975e5059","slug":"dead-body-of-young-man-and-girl-found-in-suspicious-condition-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: प्रेमी युगल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, मौके पर मिला ये सामान देखकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: प्रेमी युगल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, मौके पर मिला ये सामान देखकर पुलिस भी हैरान
Sat, 23 Apr 2022 08:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 23 Apr 2022 08:48 PM IST
सार
हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले के बिलग्राम में शनिवार दोपहर पुरानी सीएचसी के खंडहर भवन में संदिग्ध हालत में युवत-युवती के शव पड़े मिले। दोनों की सीने में गोली लगी थी। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। कस्बे में पुरानी सीएचसी का भवन खंडहर पड़ा है।
विज्ञापन
उससे कुछ दूरी पर स्वास्थ्य कर्मियों के आवास बने हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोग पुराने भवन की तरफ पहुंचे, तो उन्हें एक कमरे में युवक-युवती के खून से लथपथ शव पड़े दिखे। लोगों की जानकारी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर जुटी भीड़ ने युवती की शिनाख्त तबस्सुम (23) निवासी मोहल्ला रफैयत गंज बिलग्राम के रूप में की। जबकि युवक की पहचान उसके भाई अनिल ने श्यामू राठौर (25) निवासी मोहल्ला मंडई बिलग्राम के रूप में की।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी अनिल कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। घटना स्थल पर एक तमंचा और दो खोखा और दो मोबाइल पड़े मिले। कोतवाल ने बताया कि युवती के पिता की तरफ से तहरीर मिली है। जिसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।