फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of the youth was taken out after digging the grave in Hardoi, Accusation of murder by feeding poison

Hardoi: कब्र खोदकर निकाला गया युवक का शव, मृतक की बहन ने भाभी पर दर्ज कराई है हत्या की रिपोर्ट, जानें मामला

Mon, 20 Nov 2023 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 20 Nov 2023 03:40 PM IST
सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि जहरीला पदार्थ खिलाकर जावेद की हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of the youth was taken out after digging the grave in Hardoi, Accusation of murder by feeding poison
कब्र की खोदाई देखते एसडीएम न्यायिक डीके श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में लगभग एक वर्ष पहले हुई युवक की मौत के मामले की जांच अब तेज हो गई है। डीएम की अनुमति और एसपी के निर्देश पर रविवार को कब्र खोदकर शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया दिया गया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चंदपुर निवासी जावेद की मौत संदिग्ध हालात में 29 अक्तूबर 2022 को हो गई थी।

विज्ञापन

जावेद की पत्नी रुचि ने बीमारी के चलते मौत हो जाने की बात कही थी। जावेद की मौत के कुछ माह बाद ही रुचि गांव के ही एक युवक के साथ दिल्ली चली गई और वहीं रहने लगी। जावेद की बहनें सोनी, मोनी और रोली को जावेद की मौत की वजह पर संदेह हुआ। थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोनी ने न्यायालय में वाद दायर किया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर 27 जुलाई 2023 को रुचि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने इसमें अंतिम रिपोर्ट लगा दी। अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में पहुंची, तो फिर से सोनी ने आपत्ति जताई। इसके बाद बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने शव कब्र से खोदवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान से जावेद का शव से निकलवाया गया
डीएम और एसपी से अनुमति मिलने के बाद रविवार को शहर के बिलग्राम चुंगी के निकट स्थित कब्रिस्तान से जावेद का शव उपजिलाधिकारी न्यायिक डीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि जहरीला पदार्थ खिलाकर जावेद की हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए गहरा गया था शक
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जावेद के पास छह बीघा खेत था। जावेद की मौत के बाद भूमि उसकी पत्नी रुचि के नाम दर्ज हो गई। कुछ दिन बाद रुचि ने यह जमीन जावेद की तीनों बहनों सोनी, मोनी और रोली के नाम दर्ज करा दी। जमीन बहनों के नाम दर्ज कराने के बाद रुचि गांव निवासी एक युवक के साथ दिल्ली चली गई। इसी के चलते बहनों को शक हुआ कि उनके भाई जावेद की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि साजिश रचकर उसकी हत्या की गई थी। अब जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed