फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of textile businessman's son found hanging

Kanpur News: कपड़ा व्यवसायी के बेटे का शव फंदे पर लटका मिला

Thu, 09 May 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of textile businessman's son found hanging
बकेवर। कपड़ा व्यवसायी के बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कस्बा के आजाद नगर निवासी कृष्ण कुमार गोयल की बकेवर चौराहा पर कृष्णा क्लाॅथ इंपोरियम के नाम से कपड़े की दुकान है। बुधवार रात करीब एक बजे उनके बेटे संजय गोयल उर्फ बंटी (33) को घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका देख उसकी पत्नी प्रियंका चीख पड़ीं। आनन-फानन में पिता कृष्ण कुमार ने अन्य परिजनों के साथ संजय को फंदे से उतारा और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। खुदकुशी के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

डायरी का एक पन्ना फटा मिला
आत्महत्या करने के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। संजय उर्फ बंटी का मोबाइल करीब एक सप्ताह पहले कहीं गिर गया था। वह बुधवार को पिता से रुपये लेकर नया मोबाइल इटावा से खरीद कर रात करीब 10 बजे लौटा था। रसोई में कुछ रोटियां सेकीं और कुछ बिना सेकीं मिलीं। एक डायरी भी किचिन में खुली मिली, जिसका एक पन्ना फटा था। माना जा रहा है कि फाड़े गए पन्ने पर हो सकता है कि कुछ लिखा गया हो। फटे हुए पन्ने के नीचे वाले पन्ने पर शब्द भी उभरे से मिले हैं। सुसाइड नोट लिखे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस को या घर वालों को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


छोटे भाई की हादसे में हो गई थी मौत
नौ साल पहले संजय का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। दूसरी शादी करपिया गांव निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। उससे दो बच्चे हैं। संजय पिता के साथ कपड़े की दुकान पर बैठता था। कपड़ा व्यवसायी के दो बेटे थे।संजय से छोटा बेटा विनय आईआईटी कर रहा था। 2013 में पढ़ाई करके दोस्तों के साथ रीवा मध्य प्रदेश गया था। जहां नदी में कूदते समय सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। दोनों बेटों की मौत से कपड़ा व्यवसायी बदहवास हैं। अब उनकी एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed