फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of newlyweds found hanged

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने कहा- बाइक और 50 हजार रुपये मांग रहे थे

Fri, 05 Oct 2018 07:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
dead body of newlyweds found hanged
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के मायके पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूपतिपुरनगला में गुरुवार दोपहर संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। सुलह की बात न मानने पर ससुराली फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुरनगला निवासी बृजमोहन का विवाह तीन माह पूर्व पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भौरापुर निवासी सूरजपाल की पुत्री रंजीता (21) के साथ हुआ था। गुरुवार दोपहर रंजीता का शव घर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। दोपहर साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतका के पिता सूरजपाल को दी। सूरजपाल अपने पुत्र अंकित और बहू के साथ भूपतिपुरनगला पहुंचा।
विज्ञापन


 

हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया

dead body of newlyweds found hanged
डेमो पिक
सूरजपाल ने आरोप लगाया कि दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर बृजमोहन और अन्य ससुरालियों ने गला दबाकर रंजीता की हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने पर रंजीता के ससुरालियों ने सूरजपाल और उसके परिवार वालों को पीट दिया। उन पर सुलह का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपी घर से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि सूरजपाल की तहरीर पर मृतका के पति बृजमोहन, ससुर ब्रह्मानंद, सास, देवर रवि मोहन, ननद शिल्पी और सोनी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed