फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of missing youth found hanging, bike found parked in friends house, fear of murder

Fatehpur Crime: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, दोस्त के घर में खड़ी मिली बाइक, हत्या की आशंका

Thu, 13 Jul 2023 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

Fatehpur News: एसआई उपदेश कुमार ने फंदा कटवाकर शव को नीचे उतारा। बताया कि रामचंद्रन गंगा घाट किनारे चिरवल के पेड़ पर विकास का शव शर्ट और बनियान के फंदे से लटकता देखा। जमीन पर विकास के पैर टिके थे।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging, bike found parked in friends house, fear of murder
मृतक विकास साहू और  घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में लापता युवक का बुधवार सुबह घर से करीब 12 किलोमीटर दूर शव लटकता मिला। इलाकाई लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कठेरवा के राम सजीवन साहू का पुत्र विकास (26) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर से बाइक लेकर हुसैनगंज कस्बा की ओर निकला था। वह घर शाम तक नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल घर में ही छूटा था। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में खोजबीन की।
विज्ञापन

कोई पता नहीं चला था। ग्रामीणों ने रामचंद्रन गंगा घाट किनारे चिरवल के पेड़ पर विकास का शव शर्ट और बनियान के फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। जमीन पर विकास के पैर टिके थे। एसआई उपदेश कुमार ने फंदा कटवाकर शव को नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के घर में खड़ी मिली बाइक
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है। घर में लगी आटा चक्की का काम और गल्ला खरीद फरोख्त में सहयोग करता था। कुछ दिन पहले नई लोडर भी खरीदी थी। बड़े भाई छेदीलाल ने बताया कि विकास की बाइक हुसैनगंज में उसके दोस्त के घर में खड़ी मिली है।

हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया
हुसैनगंज से ही कोई बहलाकर विकास को ले गया है। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। उसके आत्महत्या करने के पीछे कोई वजह नहीं है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद जांच की जाएगी।

सुसाइड के लिए 12 किमी दूर जाने से सवाल खड़े
युवक आत्महत्या करना चाहता था, तो कहीं भी कर सकता था। उसे 12 किलोमीटर दूर जाने की क्या जरूरत थी। यह सवाल लोगों के बीच है। परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। वह मोबाइल भी घर में छोड़ गया था। घर से निकलने से पहले किससे बातचीत हुई। इससे काफी हद तक मामला साफ हो सकता है।

ग्राम समाज की जमीन पर लगा कारखाना
मृतक विकास का चक्की कारखाना ग्राम पंचायत की आरक्षित भूमि पर लगा है। इसका करीब दस साल से मुकदमा चल रहा है। मामला हाईकोर्ट इलाहाबाद तक पहुंचा है। भाई छेदीलाल के मुताबिक कुछ दिन पूर्व जमीन खाली करने की नोटिस तहसील से आई थी। इस सदमे में भी विकास के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed