फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of missing teacher found lying on Ganga sand in Unnao, hands and legs were tied

Unnao: गंगा रेती पर पड़ा मिला लापता शिक्षक का कंकाल, बंधे थे हाथ-पैर...जानवर के नोचने के निशान भी, जानें मामला

Sun, 24 Dec 2023 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

Unnao News: कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने  बताया कि फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। वह भी जांच पड़ताल करेंगे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of missing teacher found lying on Ganga sand in Unnao, hands and legs were tied
मृतक की फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आठ दिन से लापता प्राइवेट शिक्षक का शव गंगा कटरी के किनारे हाथ-पैर बंधा शव पड़ा मिला। तलाश कर रहे परिजनों को इसका पता चला, तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव कंकाल बन जाने से जूते और कपड़ों से इसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन

परिजनों को आशंका है कि उसकी किडनी निकाल दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनपुरवा के सामने गंगा नदी के दोआबे की रेती में एक सप्ताह से लापता युवक का कंकाल पड़ा मिला। उसके शरीर से रस्सी बंधी हुई थी। तलाश कर रहे परिजनों को इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। कपड़े और जूते से शव  की शिनाख्त कानपुर जिले के थाना रसूलाबाद के गांव तिसती निवासी आशुतोष रैना (30 ) पुत्र स्व. रामनारायण के रूप में हुई। शव पुराना होने से जंगली जानवर उसे नोच कर खा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसा रामनारायण के घर जा रहा था आशुतोष
भाई के अनुसार शव को जानवर नोच कर खा चुके है। मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि आशुतोष 16 दिसंबर  को बिल्हौर में रहने वाले मौसा रामनारायण के घर जा रहा था। बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर खजुरी चौराहे के पास बिल्हौर के कंजड़ डेरा निवासी मोटू की बेटी प्रियांशी (6) की टक्कर बाइक से हो गई। 

बाइक छीन ली थी और इलाज कराने का दबाव बनाने लगे
प्रियांशी के घर वालों ने आशुतोष की बाइक छीन ली थी और इलाज कराने का दबाव बनाने लगे थे। इसके बाद आशुतोष मौसा के घर पहुंच गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं आया, तो अभिलाष ने उसे फोन किया। आशुतोष ने घटना की जानकारी दी और सिटी हॉस्पिटल जाने की बात कही।

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश जारी रखी
वहां फोन कर उसने बताया की परिजन 14,500 रुपये इलाज के नाम पर मांग रहे हैं, वह दे दिए गए हैं। बाइक भी लोगों ने लौटा दी है, लेकिन उसके बाद भी भाई घर नहीं आया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला मोबाइल भी बंद जाने लगा। परिजनों ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
23 दिसंबर की रात बांगरमऊ क्षेत्र के गांव मल्लहन पुरवा के सामने बीच गंगा नदी में एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई अभिलाष और छोटे भाई अनुराग ने कपड़ो और जूते के माध्यम से शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने नाव से गांव से करीब दो किमी दूर रेती में पहुंचकर शव को बाहर लाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के भाई अभिलाष ने भाई की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि बिल्हौर पुलिस को घटना की तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।  इस कारण उसके भाई की हत्या कर दी गई। आशुतोष प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने  बताया कि फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। वह भी जांच पड़ताल करेंगे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed